शिवानी मिश्र एमबीपीजी कॉलेज से भौतिक विज्ञान में शोध कर रही हैं। हिमानी मिश्र महिला डिग्री कॉलेज से भौतिक विज्ञान में एमएससी कर रही हैं। दोनों सगी बहनें हैं तथा इनके पिता डॉ. संतोष मिश्र एमबीपीजी कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर हैं।
नासा के मंगल मिशन का उद्देश्य कई सवालों के जवाब खोजना है। मंगल ग्रह पर जीवन की कितनी संभावनाएं हैं? या क्या मंगल पर कभी जीवन था? नासा का रोवर मंगल पर खुदाई करके वहां की मिट्टी के सैंपल भी इकट्ठा करेगा। रोवर ये सैंपल वहीं छोड़ देगा और भविष्य में जाने वाला एयरक्राफ्ट इस सैंपल को धरती पर लेकर आएगा।
शिवानी, हिमानी को विश्वास है कि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो जल्द ही मानवयुक्त यान मंगल पर भेजने में कामयाब होगी। दुनिया हमें ज्ञान गुरु के रूप में तो जानती ही है मगर अब हम भारतीयों को विज्ञान गुरु बनने की जरूरत है।