फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, घटना के बाद से ही थी मानसिक स्थिति खराब 

Wed, 26 Aug 2020 01:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बनभूलपुरा क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार दुष्कर्म की घटना के बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। दुष्कर्म का आरोपी फिलहाल जेल में है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाने की एएसआई तनूजा ह्यांकी ने बताया कि 16 साल की किशोरी ने सोमवार रात बल्ली में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे बेस अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अनाथ किशोर को उसके ताऊ और ताई ने पाला था। परिजनों ने बताया कि । दुष्कर्म की घटना के बाद कुछ दिनों से किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसे नारी निकेतन में भी रखा गया था। 
विज्ञापन


20 जनवरी को हुई थी दुष्कर्म की घटना

दुष्कर्म पीड़िता की चाची ने बनभूलपुरा थाने में धारा 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि केशव सागर ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ 20 जनवरी 2020 को दुष्कर्म किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस ने जांच में पाया कि घटना के बाद किशोरी की चाची जब शिकायत करने के लिए गई थी आरोपी की मां और बहन ने गालीगलौच और धमकी देते हुए उन्हें भगा दिया था। इस मामले में मां और बहन के खिलाफ भी पुलिस ने चार्जशीट दायर की है। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें