फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर काट दी नाक

Wed, 18 Nov 2020 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध पर उसकी नाक काटने का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। आरोपियों पर नाबालिग के माता-पिता को घायल करने और लूटपाट का भी आरोप है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। राजस्व पुलिस के अनुसार काफलीगैर तहसील के एक गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे गांव के दो लोगों ने घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध करने पर धारदार हथियार से नाबालिग की नाक काट डाली। किशोरी के माता-पिता ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा।

विज्ञापन

नाबालिग की मां और पिता के सिर पर गंभीर चोट

घटना में नाबालिग की मां और पिता के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। तीनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया। नाबालिग के पिता ने गिरीश परिहार, संजय मनकोटी पर आरोप लगाते हुए राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर दी है।

तहरीर में आरोपियों पर सोने के जेवरों के साथ 20 हजार रुपये की नकदी लूटने का भी आरोप है। मामले में एसडीएम को भी प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

मंगलवार को पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, लूट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
- तारा दत्त पाठक राजस्व उप निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें