आग कंपनी के गोदाम में रखे सामान में लगी
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर की सिडकुल के पराक्स एबीएस कंपनी में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गयी। आग कंपनी के गोदाम में रखे सामान में लगी। कंपनी में एलईडी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाये जाते हैं। आग इतनी भयानक लगी कि दमकल की 10 गाड़ियां आकर आग बुझाने में लगी लगानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। आग से कंपनी को लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
सब्जी मंडी गेट से सटी पांच दुकानों में लगी आग
ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित कोयलघाटी के समीप सब्जी मंडी गेट से सटी पांच दुकानों में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई थी। सुबह मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी थी।
मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी दुकानों में आग लग गई
कोतवाली पुलिस ने बताया कि कोयलघाटी के समीप महेंद्र पुत्र कोला प्रसाद, कालेकीढाल निवासी की पान की दुकान, आकाश पुत्र दीनाप्रसाद, निवासी आवास विकास की फल का खोका, शिवम जयसवाल पुत्र राजेश, निवासी शिवाजीनगर की फल का खोका, राशिद अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार का फल का खोका और इरफान पुत्र मरदूम हसन की बारदाना की दुकान है।
कोरोना कर्फ्यू के चलते सुबह 10 बजे के बाद हर रोज की तरह सभी अपनी ठेली और दुकानें बंद करके चले गए। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी दुकानों में आग लग गई थी। आग के लपटों ने एक के बाद एक पांच लोगों की दुकान और खोकों को जलाकर राख कर दिया था।