फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अयोध्या में राम मंदिर के पास उत्तराखंड भवन के निर्माण का रास्ता साफ, आवंटित भूमि की हुई रजिस्ट्री

Tue, 07 May 2024 10:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यह भूखंड नवनिर्मित राममंदिर से महज सात किमी की दूरी पर स्थित है। मंगलवार को राज्य संपत्ति विभाग की ओर से भूमि की रजिस्ट्री भी करा दी गई।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम की जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखंड भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तराखंड सरकार के पक्ष में अयोध्या में आवंटित भूमि की रजिस्ट्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कर दी है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश बन गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, अब सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार उत्तराखंड भवन का निर्माण कार्य आरंभ करेगी। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर यूपी सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड सरकार को 5253.30 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के भूखंड आवंटित किया था। प्रदेश सरकार ने इस भूखंड के एवज में 32 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया था।

Chardham Yatra 2024: कल से हरिद्वार-ऋषिकेश में काउंटर पर शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन


यह भूखंड नवनिर्मित राममंदिर से महज सात किमी की दूरी पर स्थित है। मंगलवार को राज्य संपत्ति विभाग की ओर से भूमि की रजिस्ट्री भी करा दी गई। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए एक्स पर सभी रामभक्तों को बधाई दी। लिखा, पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्यापुरी में उत्तराखंड सरकार को आवंटित की गई भूमि की रजिस्ट्री हो गई।
विज्ञापन


ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश बन गया है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से जल्द ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तराखंड भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें