फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार बढ़ाने की कोशिश: उत्तराखंड में 900 से ज्यादा पदों पर जल्द शुरू होने जा रही भर्ती

Sun, 18 Jul 2021 09:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अब मानचित्रकार के करीब 95 और फॉरेस्ट गार्ड के 890 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
नौकरी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की रोजगार बढ़ाने की कोशिशों के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत जल्द ही प्रदेश में 900 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: 10वीं पास चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी अब बन सकेंगे वन आरक्षी, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास विभिन्न विभागों से भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) तेजी से आ रहे हैं। इस बीच चयन आयोग भी इनका अध्ययन कर भर्तियों में तेजी लाने की कोशिशों में जुट गया है। आयोग ने अब मानचित्रकार के करीब 95 और फॉरेस्ट गार्ड के 890 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: 50 दिन में भरे जाएंगे एनएचएम के 1865 पद, ग्राम स्तर पर गठित होंगी समितियां

आयोग सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इन दोनों भर्तियों के नोटिफिकेशन इसी महीने जारी कर दिए जाएंगे। कोशिश यह है कि अगले तीन माह में इन भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित कराई जाए। बाकी प्रस्तावों का भी अध्ययन किया जा रहा है, जिसके हिसाब से अगस्त में भी कई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें... अमर उजाला विशेष: कैसे होंगी छह माह में 22 हजार भर्तियां, संस्थाओं की नहीं इतनी क्षमता

विज्ञापन

27 से फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा

आयोग में पहले से ही फॉरेस्ट गार्ड की जो भर्ती प्रक्रिया चल रही है, उसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियां तय की जा चुकी हैं। आयोग सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 27 जुलाई से शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी। बता दें कि भर्ती को लेकर भारी मारामारी का आलम देखने को मिला था।

एलटी भर्ती की परीक्षा आठ को
आयोग की सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती की परीक्षा की तैयारी भी तेज हो गई है। आयोग सचिव बडोनी के मुताबिक, इसके लिए आठ अगस्त की तिथि तय की गई है। इस परीक्षा के लिए करीब 50 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें