शिवा 15 दिन पहले ही ठेके पर लगा था
मृतक अमरजीत के परिजनों ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल पहले रेलवे में भर्ती हुआ था। उसके छोटे भाई अरुण और बहन संजू का विवाह हो चुका है। अमरजीत अविवाहित था, जबकि शिवा दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बताया कि शिवा करीब 15 दिन पहले ठेके पर लगा था। विधायक भुवन कापड़ी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए रेलवे अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।
अंत्येष्टि के लिए तात्कालिक सहायता राशि दी
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ रवि शुक्ला और मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक इज्जत नगर मंडल मलखान सिंह ने बताया कि ट्रैक मैंटेनर अमरजीत के परिजनों को उसकी अंत्येष्टि के लिए तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये दे दिए गए हैं। बाद में परिजनों को 25 लाख रुपये और मिलेंगे, जबकि शिवा के ठेके पर होने के कारण आर्थिक मदद की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। उन्होंने कहा कि घटना की पुलिस को तहरीर दी जा रही है।