फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम ऑफिस में किया पूजन-हवन, उसके बाद काम की शुरुआत

Thu, 08 Jul 2021 03:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बता दें कि राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने विगत चार जुलाई को पद एंव गोपनियता की शपथ ली थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजन-हवन कर कार्य का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को पहली बार अपने कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूजन और हवन कर अपने कार्य का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कांवड़ और चारधाम यात्रा पर आज मुख्यमंत्री धामी लेंगे बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

पूजा के बाद गुरुवार से शासकीय कार्यों की शुरुआत की
पूजन और हवन समाप्त होने के बाद उन्होंने शासकीय कार्यों की शुरुआत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरिद्वार: सीएम धामी ने किया गंगा पूजन, कहा- काम करने के लिए एक दिन भी बहुत

सितम्बर में पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी सैनिक सम्मान यात्रा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चीड़बाग देहरादून स्थित शौर्य स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे इन शहीद जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। युवाओं को हमारे इन जवानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन्यधाम को उत्तराखंड का पांचवे धाम की संज्ञा दी है। उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृतियों को संजोने के लिए देहरादून में भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सितम्बर में पूरे प्रदेश में सैनिक सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय भी मौजूद थे।

विगत चार जुलाई को पद एंव गोपनियता की शपथ ली थी
बता दें कि राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने विगत चार जुलाई को पद एंव गोपनियता की शपथ ली थी। वर्तमान सरकार के सवा चार साल के कार्यकाल में तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली थी।

11 मंत्रियों को भी सीएम के साथ शपथ दिलाई 
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धामी कैबिनेट में सभी पुराने मंत्रियों को शामिल किया गया। सभी 11 मंत्रियों को भी सीएम के साथ शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


ये हैं 11 मंत्री
कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरा नंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

तीन राज्य मंत्रियों का कद बढ़ा
धामी सरकार में तीन राज्य मंत्रियों का कद बढ़ा है। नेतृत्व परिवर्तन की कवायद के चलते डा. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। इसमें डा. धन सिंह रावत का नाम मुख्यमंत्री के दावेदारों में शामिल था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें