फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपा से 40 हजार रोजगार देने का प्रस्ताव फास्ट ट्रैक पर, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी बैठक

Sat, 26 Sep 2020 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कैंपा के तहत 40 हजार युवाओं को रोजगार देने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार फास्ट ट्रैक पर ले आई है। सीएम इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे चुके हैं। अब 30 सितंबर को मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक प्रस्तावित की गई है। इसके बाद यह प्रस्ताव अंतिम रूप से तैयार कर केंद्र को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस योजना के लिए कैंपा से करीब 425 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार की योजना है कि  प्रदेश में करीब 10 हजार फसल प्रहरी तैनात किए जाएं। इन फसल प्रहरियों पर बंदर और जंगली सुअरों से फसल की रक्षा करने का दायित्व होगा। यह काम अभी गांव के लोग और विशेषकर महिलाएं अपने स्तर पर ही कर रही हैं।

योजना का एक मकसद कोविड संक्रमण के दौरान युवाओं को रोजगार देना भी है। इसी को देखते हुए अब इस प्रस्ताव को तेजी से अमल में लाने की कोशिश की जा रही है। सामान्य रूप से योजना का पूरा खाका तैयार करने के बाद ही सीएम के सामने फाइल रखी जाती है। इस बार रूप रेखा तय कर सीएम से स्वीकृति ले ली गई है। 
विज्ञापन


अब तीस सितंबर को इस प्रस्ताव को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी और इस बैठक में योजना का विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा। मामला क्योंकि कैंपा का है, लिहाजा स्वीकृति के लिए यह प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। कैंपा में प्रदेश सरकार को 2600 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसमें से 200 करोड़ की योजनाओं को पहले से ही मंजूरी मिल चुकी है। अब करीब 225 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति केंद्र से ली जानी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें