फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रस्ताव तैयार...खेलों में पदक लाओ, पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद पर सीधे नौकरी पाओ

Mon, 17 Jul 2023 12:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

खेल विभाग की ओर से पुलिस, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग, पंचायतीराज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, शहरी विकास विभाग सहित विभिन्न 14 विभाग चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाकर, राज्य के खिलाड़ी पुलिस विभाग में पुलिस क्षेत्राधिकारी और वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद पर नौकरी पा सकेंगे। कल मुख्य सचिव एसएस संधू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बैठक में 14 विभागों में नौकरी के लिए मौके पर सहमति ले ली जाएगी।

विज्ञापन


राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों में सीधे नौकरी दी जानी है। खेल विभाग की ओर से पूर्व में इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया था, लेकिन वित्त विभाग की ओर से राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी के प्रस्ताव से जहां इनकार कर दिया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 4600 से 5400 ग्रेड पे पर नौकरी के लिए यह कहते हुए सहमति दी गई कि इसके लिए विभाग और पद चिन्हित कर लिए जाएं।

HNB Garhwal University: सीयूईटी से एडमिशन के पंजीकरण शुरू, छात्र यहां कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई
विज्ञापन


खेल विभाग की ओर से पुलिस, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग, पंचायतीराज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, शहरी विकास विभाग सहित विभिन्न 14 विभाग चिन्हित किए गए हैं। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है, बैठक में पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दिए जाने को लेकर जो भी आपत्तियां हैं, उन सबका निपटारा कर लिया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

सीधे नौकरी देने वाले इन राज्यों की सूची में शामिल होगा उत्तराखंड

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद उत्तराखंड पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी देने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो सकता है। शासन की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु सहित कई राज्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दे रहे हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कल होने वाली बैठक में खिलाड़ियों को नौकरी के लिए संबंधित विभागों की मौके पर ही सहमति ले ली जाएगी।
- जितेंद्र सोनकर, खेल निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें