प्राचार्य रामगोपाल नौटियाल को शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पद से हटाकर हल्द्वानी में टीबी एवं चेस्ट विभाग के प्रोफेसर के पद पर भेजा गया है।
मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य रामगोपाल नौटियाल को उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से उलझना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
प्राचार्य रामगोपाल नौटियाल को शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पद से हटाकर हल्द्वानी में टीबी एवं चेस्ट विभाग के प्रोफेसर के पद पर भेजा गया है।
बता दें कि पिछले दिनों कोविड-19 की बैठक के दौरान कॉलेज के प्राचार्य द्वारा फोन से बात किए जाने पर जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि बैठक में प्रोटोकॉल की अनदेखी की गई है।
उन्होंने इस मामले में संबंधित जिले के जिला अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब शासन की ओर से कॉलेज के प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें हल्द्वानी में टीबी एवं चेस्ट विभाग के प्रोफेसर के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह डॉ. चंद्र प्रकार को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।
डॉक्टर अरुण जोशी हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने हैं।