आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने बुधवार को कहा था कि मुफ्त बिजली के मुद्दे पर हुए एक मीडिया पैनल चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता सुधाकर उनियाल ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया।
उत्तराखंड आम आदमी प्रवक्ता उमा सिसोदिया द्वारा उत्तराखंड के लोगों पर दिए गए बयान को लेकर हुए हंगामे के बाद अब भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल के बयान पर हंगामा हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसर, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने बुधवार को कहा था कि मुफ्त बिजली के मुद्दे पर हुए एक मीडिया पैनल चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता सुधाकर उनियाल ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया।
आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था कि भाजपा प्रवक्ता को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। अगर नेताओं को फ्री बिजली मिल सकती है तो जनता को क्यों नहीं?
विज्ञापन
अब उत्तराखंड भाजपा ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसपी देहरादून की दी गई तहरीर में भाजपा ने आरोप लगाया है कि आप ने उक्त पैनल चर्चा के वीडियाे को एडिट कर अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज व अन्य सोशल मीडिया माध्यम से वायरल किया।