फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : लॉकडाउन से प्रदेश के कई जिलों के खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके प्रदूषण स्तर में हुआ सुधार

Mon, 31 May 2021 12:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

काशीपुर, रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान व्यावसायिक गतिविधियां चालू रहने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रुड़की से दिखती हिमालय की चोटियां - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक मई में देहरादून के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर 127, ऋषिकेश में 89 हरिद्वार में 101 और हल्द्वानी में 79 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


वहीं, काशीपुर, रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान व्यावसायिक गतिविधियां चालू रहने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में कोई सुधार नहीं हुआ है। उत्तराखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण अभियंता डॉ अंकुर कंसल के मुताबिक इसी साल मार्च में देहरादून का एक्यूआई स्तर 237, ऋषिकेश का 212, हरिद्वार का 120 और हल्द्वानी का 111 दर्ज किया गया था।

वहीं, अप्रैल में देहरादून का एक्यूआई स्तर 225, ऋषिकेश कर 194, हरिद्वार का 195 और हल्द्वानी का 108 दर्ज किया गया था। लॉकडाउन के बाद मार्च और अप्रैल की तुलना में मई में एयर क्वालिटी इंडेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पिछली साल और अधिक नीचे चला गया था एयर क्वालिटी इंडेक्स 

उत्तराखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड के विभिन्न जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स इस साल की तुलना में और अधिक नीचे चला गया था। पिछले साल मई में देहरादून का 108, ऋषिकेश का 92, हरिद्वार का 49 और हल्द्वानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 92 दर्ज किया गया था।

काशीपुर और रुद्रपुर में इस साल बढ़ गया एक्यूआई
राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों का एक्यूआई जहां बेहद नीचे गया है, वहीं काशीपुर और रुद्रपुर जैसे शहरों के एक्यूआई में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। काशीपुर में मई में एयर क्वालिटी इंडेक्स 116 और रुद्रपुर में 119 दर्ज किया गया है, जो कि इसी साल मार्च में क्रमश: 114 और 119 था। जबकि पिछले साल मई में रुद्रपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 69 और काशीपुर का 103 दर्ज किया गया था।

लॉकडाउन में तमाम व्यावसायिक गतिविधियों के बंद होने और गाड़ियों का संचालन कम होने के कारण प्रदूषण स्तर बहुत अधिक सुधर गया है। हालांकि, हल्द्वानी और ऋषिकेश को छोड़कर अन्य शहरों में तय मानकों से एयर क्वालिटी इंडेक्स अभी भी काफी अधिक है।
- डॉ. अंकुर कंसल, पर्यावरण अभियंता, उत्तराखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें