उत्तराखंड में ट्रैकिंग के लिए आने वालों को पहले थाने में अपनी टीम का पूरा परिचय दर्ज कराना होगा। साथ ही पूरा ट्रैक प्लान देना होगा कि ट्रेक पर कब वे कहां होंगे। साथ ही साथ ले जाने वाले सामान की भी जांच होगी। आपातकाल के लिए दवाएं और खाने के पैकेट भी मुहैया कराए जा सकते हैं। साथ ही उन्हें उसी वक्त पूरे ट्रैक की जानकारी दी जाएगी।
सफल रहा बॉर्डर मेला
डीआईजी नगन्याल ने बताया कि पिछले दिनों उत्तरकाशी जिले में आयोजित उत्तराखंड पुलिस बॉर्डर विकास उत्सव बेहद सफल आयोजन रहा। उन्होंने उत्तरकाशी पुलिस की तारीफ की। कहा कि जनपद पुलिस सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों की हर प्रकार से सहायता व सेवा कर रही है। यह आयोजन जनजातीय लोगों की सांस्कृतिक विरासत को देश दुनिया तक पहुंचाने में कामयाब होता दिख रहा है। सीमांत गांव में रहने वाले यह जनजातीय परिवार अब अपने पैतृक स्थानों में दोबारा बसना चाहते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से भी कवायद की जा रही है।