उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने के बाद प्रधानमंत्री चंपावत स्थित मायावती आश्रम जाएंगे। वह वहां रात्रि विश्राम करेंगे और 13 अक्तूबर को सुबह प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री के राज्य से लगाव और यहां के विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को देखते हुए देवभूमि में उत्साह का माहौल है।
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। हमेशा उनका आना उत्सव की तरह होता है। जल्द ही उनका दौरा प्रस्तावित है। पीएम कार्यालय दौरा जैसे ही फाइनल कर देगा, हम तैयारियां भी तेज कर देंगे।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री