विजयदशमी पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के समय की घोषणा की गई। धाम के कपाट परंपरानुसार भैयादूज के दिन बंद होते हैं। इस वर्ष कपाट तय पर्व पर 6 नवंबर को सुबह 8 बजे बंद किए जाएंगे।
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली पैदल मार्ग से गौरीकुंड, सोनप्रयाग होते हुए पहले रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेंगी। 7 नवंबर को डोली गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर में प्रवास करेगी। जबकि 8 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। यहां बाबा की भोग मूर्तियों को गर्भगृह में स्थापित करने के साथ आराध्य की छह माह की शीतकालीन यहीं होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द उत्तराखंड आने की संभावना है। वह बाबा केदार के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि अभी कार्यक्रम फाइनल होना है।
- मदन कौशिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष।