स्वामित्व योजना के शुभारंभ पर पहुंचे 60 किसानों में से किच्छा के परमजीत सिंह, विजेंद्र सिंह तथा ग्राम मलसा के किसान गज्जन सिंह का नाम पीएम से सीधी बात के लिए पीएमओ कार्यालय भेजा गया था। समयाभाव के कारण इन किसानों की पीएम से सीधी बात नहीं हो सकी। किसान परमजीत सिंह व गज्जन सिंह ने बताया कि पीएम से बात न हो पाने का मलाल तो है लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय तक उनका नाम पहुंचने से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। केंद्र सरकार की किसान नीति की वह सराहना करते हैं।
गदरपुर के नौ गांवों के 1540 किसानों को मिला योजना का लाभ
रजिस्ट्रार कानूनगो आरके सिंह ने बताया कि गदरपुर ब्लॉक के नौ गांवों के 1547 किसानों के नाम चयनित किए गए थे। इनमें से सात किसानों पर आपत्तियां दर्ज हुईं हैं। ऐसे में 1540 किसानों को स्वामित्व कार्ड दिए जा रहे हैं। इनमें ग्रामसभा खटोला में 249, कूल्हा में 279, ढीमरी ब्लॉक में एक, धनपुर विजयपुर में 575, चरनपुर में 36, मदनापुर में 191, धीमरखेड़ा में 71, नरायनपुर में 91 और मुकंदपुर में 54 किसानों को इस योजना का लाभ मिला है।
विधायक ठुकराल ने 40 किसानों को दिए स्वामित्व पत्र
विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम हरिपुरा नंबर चार में आयोजित कार्यक्रम में 40 किसानों को स्वामित्व प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने हरिपुरा नंबर चार, मुकंदपुर, लंगड़ाभोज, रामकोट नंबर 6, नारायणपुर, मुकंदपुर डेरा आदि गांवों के तजेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, मदन लाल, त्रिलोक सिंह, हरभजन सिंह, जयमल सिंह, गुरमीत सिंह, अविनाश चंद, अमित कुमार, सुजरीत कुमार, राजेंद्र, गुरनाम, ज्ञानचंद, सुनील कुमार, राजकुमार, प्रीम सिंह बेदी, अमरीक सिंह, हरपाल सिंह, जगदीश लाल, जसवंत सिंह, सतेंद्र सिंह, गवेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह सहित अन्य 40 लोगों को स्वामित्व पत्र दिए।
विधायक शुक्ला ने 277 लोगों को दिए स्वामित्व पत्र
विधायक राजेश शुक्ला और एसडीएम विवेक प्रकाश ने ग्राम दोपहरिया में आयोजित कार्यक्रम में 277 परिवारों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिए। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार स्वामित्व योजना के तहत सभी धर्म के लोगों को मालिकाना हक देने का कार्य कर रही है।