फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर प्रसाद के रूप में पी भांग की ठंडाई, पंत विवि की दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Fri, 12 Mar 2021 02:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर प्रसाद के रूप में भांग की ठंडाई पीकर दो छात्राएं नशे में टुन्न होकर छात्रावास पहुंच गईं। गुरुवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर पंतनगर विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम तक डिस्चार्ज हो जाएंगी छात्राएं

आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब वह स्वस्थ हैं और डॉक्टर उन्हें शुक्रवार शाम तक डिस्चार्ज करने की बात कह रहे हैं। भांग बेचने की संभावना में गोलगेट पर दुकान में पंतनगर पुलिस ने पड़ताल की।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों व शिवालयों में भोले के प्रसाद के रूप में भांग की ठंडाई भी बनाई गई थी, जिसका परिसर वासियों के साथ छात्र-छात्राओं ने भी खूब सेवन किया था।

विज्ञापन


इसी बीच कॉलोनी के महाकालेश्वर मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचीं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की दो छात्राओं को वहां मौजूद लोगों ने बिना भांग का प्रसाद बताकर भांग की ठंडाई पिला दी।

सुरक्षा कर्मियों की सूचना पर पहुंचे विवि प्रशासन ने छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया

इसके बाद छात्रावास पहुंची छात्राओं ने बीतते समय के साथ अजीब हरकतें करनी शुरू कर दीं। छात्रावास के सुरक्षा कर्मियों की सूचना पर पहुंचे विवि प्रशासन ने देर रात दो बजे पुलिस को सूचना देकर छात्राओं को विवि अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें हल्द्वानी के बृजलाल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

मामले में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार प्रातः दो बजे मंदाकिनी भवन में दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी, जिन्हें बृजलाल हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था। अब वह ठीक हैं शाम तक डिस्चार्ज हो जाएंगी।

वहीं पंतनगर थाना पुलिस ने सुबह से क्षेत्र में भांग बेचने वालों की तलाश में मस्जिद कॉलोनी, बड़ी मार्केट, छोटी मार्केट व गोलगेट में दुकानों पर पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें