स्वीकृत पदों में चिकित्सा अधीक्षक, पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट, जनरल सर्जन, फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, दंत शल्यक, नर्सिंग अधिकारी, लैब टेक्नीशियन आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
जन स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाना प्राथमिकता है। चिकित्सा संस्थानों के उच्चीकरण संग उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा से लैस किया जा रहा है। पर्वतीय जिलों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ डॉक्टरों की तैनाती, जीवनरक्षक उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है। डॉक्टरों को अस्पतालों में अपनी ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री