टिहरी झील में डूब रहे पैराग्लाइडर को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर अचानक असंतुलित होकर कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया। इस दाैरान झील में डूब रहे पैराग्लाइडर के लिए एसडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर पहुंचे।