प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पहले ऐसा होता था कि कर्मचारी लेटर बॉक्स से चिट्ठी निकालने में लापरवाही करते थे। महीनों तक वह लेटर बॉक्स से चिट्ठी नहीं निकालते थे, जिससे चिट्ठी या पोस्ट कार्ड भेजने वालों का विभाग से भरोसा उठने लगा था। इसलिए उन्होंने निजी कंपनियों की ओर रुख कर लिया था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब अधिकारियों की सीधी कर्मचारियों पर नजर रहेगी कि वह लेटर बॉक्स से चिट्ठी लेने गए थे या नहीं। शहर के सभी लेटर बॉक्स पर प्रेरक संदेश अंकित किए गए हैं। लेटर बॉक्स पर स्वच्छ भारत मिशन, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, पर्यावरण संबंधी प्रेरक संदेश अंकित किए गए हैं।