फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रेमचंद को मंत्री पद से मुक्त करने की अधिसूचना जारी, सीएम संभालेंगे वित्त समेत अन्य विभाग

Mon, 17 Mar 2025 08:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: सीएम की सहमति से राज्यपाल ने ये भी आदेश दिया है कि अग्रिम आदेशों तक अग्रवाल के सभी विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास ही रहेंगे।
विज्ञापन
प्रेमचंद अग्रवाल और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सोमवार को मंत्री पद से हटाने की अधिसूचना भी जारी हो गई। फिलहाल अग्रवाल के सभी विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास रहेंगे।

विज्ञापन


रविवार को वित्त, शहरी विकास, आवास, जनगणना, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया से बातचीत के बाद वह सीधे सीएम आवास गए और मुख्यमंत्री धामी को अपना इस्तीफा सौंपा था। रविवार को ही इस्तीफा राजभवन भेज दिया गया था। सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से मुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी।

Doiwala: इस्तीफे के बाद प्रेमचंद के समर्थन में उतरे व्यापारी, बाजार रखे बंद, पूर्व मंत्री ने की ये अपील
विज्ञापन


सीएम की सहमति से राज्यपाल ने ये भी आदेश दिया है कि अग्रिम आदेशों तक अग्रवाल के सभी विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास ही रहेंगे। इसके साथ ही राज्य में एक और मंत्री पद खाली हो गया। इससे पूर्व परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद उनकी कुर्सी भी खाली हो गई थी।

विज्ञापन

तीन माह में खाली करना होगा आवास

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को यमुना काॅलोनी स्थित आवास आर-2 खाली करना है। राज्य संपत्ति विभाग के नियमों के हिसाब से उन्हें तीन माह में ये बंगला खाली करना है। फिलहाल वे यमुना कालोनी छोड़कर ऋषिकेश लौट गए हैं। हालांकि आवास खाली करने में अभी समय लगेगा। उधर, ये भी चर्चा जोरों पर है कि आर-2 आवास में रहने वाला कोई भी मंत्री आज तक अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें