फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सैलानी की हत्या: दो महीने से चल रही थी इमरान और महिला के बीच अनबन, नैनीताल लाकर मार डाला

Wed, 18 Aug 2021 11:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

इमरान के अनुसार लिव इन रिलेशन में रहने के बावजूद दो ढाई महीने से दोनों में अनबन चल रही थी और आए दिन झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
आरोपी को हुई जेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की रात नैनीताल के होटल में महिला सैलानी की हत्या करने वाले इमरान को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था।  इमरान के अनुसार लिव इन रिलेशन में रहने के बावजूद दो ढाई महीने से दोनों में अनबन चल रही थी और आए दिन झगड़ा होता रहता था। वह महिला से छुटकारा पाना चाहता था। 15 अगस्त की रात भी दोनों के बीच होटल में झगड़ा हुआ तो उसकी जान ले ली।

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में एएसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने कहा कि इमरान ने जुर्म कबूल लिया है। एएसपी ने कहा कि पुलिस नियमित रूप से होटलों की चेकिंग करेगी ताकि बगैर आईडी के कमरे देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। शव को घंटों तक खुले में रखे जाने के सवाल पर पिंचा ने कहा कि कोतवाली पुलिस को मोर्चरी में डीप फ्रीजर लगे होने की जानकारी नहीं थी। इस संबंध में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों से पूछताछ की जाएगी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई नितिन बहुगुणा, कांस्टेबल जगपाल सिंह, एसओजी के त्रिलोक सिंह व कुंदन सिंह कठायत शामिल थे।

यह था मामला
होराइजन होम साइबेरी नोएडा एक्सटेंशन गौतमबुद्ध नगर निवासी महिला 14 अगस्त को नोएडा से अपने प्रेमी इमरान उर्फ ऋषभ और दो दोस्तों स्वेता, अलमास उलहक के साथ नैनीताल घूमने आई थी। चारों मल्लीताल स्थित ग्लैक्सी होम में रुके थे। 15 अगस्त को चारों ने महिला का जन्मदिन मनाया। उसी रात एक कमरे में महिला की हत्या कर उसके साथ ठहरा इमरान मौके से फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब चरित्र पर उठा रहा सवाल

इमरान का कहना था कि वे दोनों साल भर पहले से एक दूसरे को जानते थे। इस कारण लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इमरान ने कहा कि उससे महिला की किसी अन्य युवक के साथ दोस्ती थी। उसके पास उस युवक के मैसेज आते थे। यह इमरान को पसंद नहीं आया। इसी कारण दोनों में आए दिन झगड़ा होने लगा। स्वतंत्रता दिवस की रात में भी इमरान ने महिला के मोबाइल पर मैसेज देखा तो उसने गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हालांकि पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस ने ऐसी कोई बात नहीं बताई और इमरान की यह थ्योरी गले उतर भी नहीं रही क्योंकि उसे महिला के मोबाइल का पासवर्ड पता नहीं था। पासवर्ड तो उसने दीक्षा की हत्या के बाद झूठ बोलकर उसकी बेटी से लिया था। यह भी साफ है कि महिला  इमरान को ही प्यार करती थी, उसके नाम का टैटू भी गुदा रखा था।

महिला को पता था वह ऋषभ नहीं बल्कि इमरान है
बताया जाता है कि दीक्षा नोएडा की जिस कॉलोनी में रहती थी, वहां ज्यादातर हिंदू समुदाय के लोग रहते थे। दीक्षा के कहने पर ही इमरान कालोनी के लोगों को खुद का नाम ऋषभ तिवारी बताता रहा। 

पुलिस की मौजूदगी में पिटा हत्यारोपी
कोतवाली पुलिस के सामने ही कुछ लोगों ने इमरान को पीट दिया। अचानक  हुए हमले से पुलिस सन्न रह गई और वह उसे वापस कोतवाली के भीतर ले गई। कुछ देर बाद पुलिस के जवान सुरक्षा घेरा बनाकर इमरान को दोबारा कोतवाली से बाहर लाए और गाड़ी में बैठाकर कोर्ट ले गए। लोग इस बात को लेकर नाराज थे कि दूसरे संप्रदाय के युवक ने नोएडा से नैनीताल आकर अपनी महिला मित्र की हत्या की। उनका कहना था कि पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से नैनीताल आपराधिक वारदातों का गढ़ बनता जा रहा है। सवाल यह है कि क्या किसी आरोपी पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कोई भी व्यक्ति इस तरह से हमला कर सकता है। इस संबंध में कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

होटल संचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि रामनगर और नैनीताल के दोनों होटलों में दो लोगों की आईडी देकर चार लोगों के लिए कमरे बुक कराए गए थे जबकि नियमानुसार चारों लोगों की आईडी जमा होनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि दोनों होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें