फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मंत्री हरक का वीडियो वायरल, भाजपा ने किया नजरअंदाज, कौशिक ने किया बचाव

Wed, 29 Sep 2021 11:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हरक सिंह के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि हरक के बयान को अनुशासनहीनता माना गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि मैंने हरक सिंह रावत से बात की है। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह प्रदेश में सत्ता चलाने वालों पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि मंत्री ने इससे इनकार करते हुए कहा है कि वह इस दौरान किसी व्यक्ति की आपत्तिजनक भाषा पर आपत्ति जता रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें हरक सिंह रावत कह रहे हैं कि उत्तराखंड के शहीद और आंदोलनकारी आंसू बहा रहे हैं। नालायकों के हाथों में सत्ता सौंप दी है। वहीं, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक बयान को भाजपा ने नजरांदाज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रावत का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई विवादित बयान नहीं दिया है। जिस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने बयान दिया है, उसका एक हिस्सा ही दिखाया गया है। उधर, प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि हरक सिंह का यह स्वभाव है, लेकिन वह दिल के अच्छे हैं। उन्होंने विवादित बयान को अनुशासनहीनता तो माना लेकिन साथ ही कहा कि परिवार में जैसे प्यारे बच्चे को डांटा जाता है, वैसे डांटा जाएगा।

उत्तराखंड: मंत्री हरक का वीडियो वायरल, कहा- जिनके घर कांच के, उन्हें दूसरे के घर पर पत्थर फेंकने का अधिकार नहीं
विज्ञापन


उन्होंने किस परिप्रेक्ष्य में यह कहा यह वही बता पाएंगे। आप लोग उनसे मिलेंगे तो वह बताएंगे, उन्होंने क्या कहा है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार

हरक सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। मेरी हरक सिंह से बात हुई। उन्होंने कहा कि मैंने केवल किसी परिप्रेक्ष्य में कहा था। उनके कथन का एक पक्ष ही दिखाया गया।
विज्ञापन

- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

उन्होंने कोई अशोभनीय टिप्पणी नहीं की। उनका स्वभाव ही ऐसा है। परिवार में ऐसा होता है। परिवार में एक दोबालक ऐसे होते हैं। उसे भी हमें संभालना होता है। अनुशासनहीनता तो है ही, वह भी परिवार के लोग हैं। जैसे प्यारे बच्चे को डांटा जाता है, वैसे डांटा जाएगा।
- दुष्यंत गौतम, प्रभारी, प्रदेश भाजपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें