फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अच्छी खबर...टनकपुर-देहरादून के बीच चलेगी नई ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

Fri, 01 Mar 2024 09:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ट्रेन संचालन की मंजूरी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्रालय ने टनकपुर-देहरादून के बीच नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से ट्रेन संचालित करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


ट्रेन संचालन की मंजूरी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। कहा, पूर्व में उनके द्वारा रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया गया था। इस नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

Uttarakhand News:  राज्य में अस्पताल चलाना है तो आयुष्मान में इलाज करना होगा... सरकार ने की सख्ती

ये रहेगा शेड्यूल

ट्रेन हर सप्ताह शनिवार को टनकपुर से शाम 7.40 बजे चलेगी जो रविवार की सुबह 7.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से टनकपुर के मध्य बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, नजीमाबाद, लक्सर हरिद्वार ट्रेन के कामर्शियल स्टॉपेज होंगे। रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय आर नीलम ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें