फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत पहुंचे रुद्रपुर, स्वयंसेवकों ने की अगवानी

Fri, 08 Oct 2021 10:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत आगामी 10 अक्तूबर को परिवार प्रबोधन, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता के विषय पर संबोधन करेंगे।
विज्ञापन
सरसंघ चालक मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। शुक्रवार रात को मोहन भागवत का रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे कार से काफि ले के साथ हल्द्वानी रवाना हो गए। उनकी सुरक्षा को लेकर रामपुर और उधमसिंह नगर के पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात 9:02 बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से मोहन भागवत रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से उतरने पर कार्यकर्ताओं ने भागवत का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन से पहले सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को दूसरी जगह कर दिया गया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे। यहां से भारी सुरक्षा के बीच भागवत 9:07 बजे हल्द्वानी के लिए कार से रवाना हो गए।

स्वागत करने वालों में क्षेत्र प्रचारक मेरठ महेंद्र शर्मा, प्रान्त प्रचारक युद्धवीर सिंह, विभाग प्रचारक नरेंद्र, जिला व्यवस्था प्रमुख राजकुमार, संघ चालक नैनीताल डॉ. पीतांबर भट्ट, विभाग संघ चालक डॉ. राम उजागर, जिला संघ चालक उधमसिंह नगर अशोक जायसवाल, नगर कार्यवाह विजय बहादुर, बरीत सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रुद्रपुर रामपाल सिंह, नीरज त्यागी और नीलकंठ शामिल थे।
विज्ञापन


10 अक्तूबर को भागवत का संबोधन कार्यक्रम
प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने भी लामाचौड़ स्थित कार्यक्रम स्थल (आम्रपाली संस्थान) का निरीक्षण किया। मोहन भागवत 10 अक्तूबर को परिवार प्रबोधन, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता के विषय पर संबोधन करेंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में आरएसएस परिवार से जुड़े करीब दो हजार लोग शामिल होंगे। इसमें शामिल होने वाले लोगों का पंजीकरण एप के माध्यम से कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें