फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: वीकेंड पर अधिकतम 15 हजार पर्यटक जा सकेंगे मसूरी, बाकी शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी लागू

Fri, 13 Aug 2021 08:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोरोना को देखते हुए मसूरी में पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुछ सप्ताह पहले दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इनमें से ज्यादातर नियम अब भी लागू हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर अब अधिकतम 15 हजार पर्यटक ही मसूरी जा सकेंगे। कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने यह आदेश जारी किया है। हालांकि केवल उन्हीं लोगों को अनुमति होगी, जिनके पास मसूरी में एडवांस होटल बुकिंग का साक्ष्य होगा।

विज्ञापन


72 घंटे पूर्व की निगेटिव आरटी पीसीआर जांच की अनिवार्यता
साथ ही स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 72 घंटे पूर्व की निगेटिव आरटी पीसीआर जांच की अनिवार्यता भी होगी। 

उत्तराखंड: मसूरी में शराब पीकर वाहन चलाना दिल्ली के पर्यटक को पड़ा महंगा, हरिद्वार में पांच हुड़दंगी गिरफ्तार 

कोरोना को देखते हुए मसूरी में पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुछ सप्ताह पहले दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इनमें से ज्यादातर नियम अब भी लागू हैं।
विज्ञापन


इससे पहले पर्यटकों की अधिकतम संख्या तय नहीं की गई थी
हालांकि कोरोना के मामलों में कुछ कमी आने के बाद प्रशासन ने अधिकतम 15 हजार पर्यटकों को प्रवेश देने का फैसला लिया है। इससे पहले पर्यटकों की अधिकतम संख्या तय नहीं की गई थी।

सभी समूहों के अधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
जिलाधिकारी डाॅ. कुमार ने बताया कि मसूरी, सहस्त्रधारा और गुच्चूपानी में किसी भी व्यक्ति को तालाब, नदी, झरने में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मसूरी में होटल व होम स्टे में उपलब्ध कमरों को देखते हुए पर्यटकों की अधिकतम संख्या तय की गई है। जिलाधिकारी ने कहा सभी सरकारी कार्यालयों में सभी समूहों के अधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन


शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा मंहगा
मसूरी शहर में शराब पीकर वाहन चलाना दिल्ली के एक सैलानी को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने वाहन सीज कर पर्यटक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के मिशन मर्यादा के तहत शहर में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बताया कि दिल्ली का एक पर्यटक तेज गति से वाहन चला रहा था। पुलिस ने वाहन रोका तो कार चालक कुलदीप सिंह निवासी नजफगढ़ दिल्ली शराब के नशे में धुत्त था, जिसका पुलिस ने मेडिकल कराकर एमवी एक्ट के तहत वाहन सीज कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें