फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टिहरी के पिपली गांव की गौशाला में घुसा गुलदार, लोगों ने दरवाजा किया बंद, देखने को लगी भीड़

Sun, 25 Aug 2024 01:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

Uttarakhand News: गुलदार गौशाला के अंदर घुस गया और भैंस बाहर आ गई। फिर उसने गांव के अन्य लोगों को बुलाया। लोगों ने गौशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर गुलदार को गौशाला के अंदर बंद कर दिया।
विज्ञापन
टिहरी में गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई टिहरी जिला मुख्यालय के समीप पिपली गांव की एक गौशाला में सुबह गुलदार घुस गया। ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए गुलदार को गोशाला के अंदर बंद कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। गुलदार को पिंजरे में कैद करने के लिए रेस्क्यू चलाया।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरें में कैद किया गया। रेंजर आशीष डिमरी ने बताया कि गुलदार की उम्र चार साल के लगभग होगी। गुलदार पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसे रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर हरिद्वार भेजा जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, पिपली गांव की गीता नेगी ने बताया वह सुबह छह बजे गौशाला में भैंस को चारा देने आई थी। इसी दौरान गौशाला में गुलदार दिखा तो वह वापस चली गई। फिर नौ बजे जब दोबारा आई तो गुलदार गौशाला के अंदर घुस गया और भैंस बाहर आ गई। फिर उसने गांव के अन्य लोगों को बुलाया। लोगों ने गौशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर गुलदार को गौशाला के अंदर बंद कर दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे समेत 146 मार्ग बंद

विज्ञापन



सूचना पर 10 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुलदार को पिंजरे में कैद करने का प्रयास किया जा रहा है।  गांव के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह गांव में दो गुलदार दिखाई दिए थे। एक भाग गया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहाैल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें