2028 तक 90 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य
राज्य की जीडीपी दोगुनी करने के लिए विनिर्माण क्षेत्र में 2028 तक 90 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया। इससे 1.26 लाख करोड़ का निवेश होने की संभावना है। सिंगल विंडो से 2023-24 में 1007 निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। जिसमें 18,254 करोड़ का निवेश हुआ है। सीएम ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को समायोजित करने के निर्देश दिए।
स्टार्टअप वेंचर फंड संचालन के लिए होगी बैठक
मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप के लिए बनाए गए 200 करोड़ के वेंचर फंड संचालन करने के लिए मुख्य सचिव स्तर पर बैठक कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस फंड से प्रदेश के स्टार्टअप को अपना कारोबार खड़ा करने के लिए वित्तीय मदद मिलेगी।