फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: मौसम की बेरुखी के बीच कोलकाता के दस ट्रेकरों ने पार किया कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रेक 

Sat, 11 Sep 2021 04:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी

सार

बीते 31 अगस्त को कोरोना महामारी के बाद पहली बार ट्रेक पर पश्चिम बंगाल के ट्रेकरों का दल स्थानीय माउंटेनियरिंग व ट्रेकिंग कंपनी माउंट हाई विंड के सहयोग से रवाना हुआ था।
विज्ञापन
कोलकाता का दस सदस्यीय ट्रेकर दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के दस सदस्यीय ट्रेकरों के दल ने कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रेक को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। दल ने 15 सितंबर तक ट्रेक पार करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन दल ने 11 दिन में ही ट्रेक को सफलतापूर्वक पार कर लिया। दल में एक महिला ट्रेकर भी शामिल रहीं। 

विज्ञापन


कठिन ट्रेक में शामिल है कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रेक
गंगोत्री व बदरीनाथ धाम को जोड़ने वाले कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रेक (5940 मीटर) को कठिन ट्रेक में शामिल किया जाता है। बीते 31 अगस्त को कोरोना महामारी के बाद पहली बार ट्रेक पर पश्चिम बंगाल के ट्रेकरों का दल स्थानीय माउंटेनियरिंग व ट्रेकिंग कंपनी माउंट हाई विंड के सहयोग से रवाना हुआ था।

दल में एक महिला तिथि पॉल सहित अभिषेक दास, भाष्कर विश्वास, तपन कुमार, सुशांत मंडल, सुब्रत दत्ता, विश्वजीत दास, शंखदीप मंडल शामिल रहे। जिन्होंने गाइड कपिल सिंह व विपिन कुमार के नेतृत्व में ट्रेक को पार किया।
विज्ञापन


रास्ते में बारिश व बर्फबारी का सामना करना प
माउंटेनियरिंग व ट्रेकिंग कंपनी माउंट हाई विंड के निदेशक जयेंद्र राणा ने बताया कि दल को रास्ते में बारिश व बर्फबारी का सामना करना पड़ा, जिससे दल ने बिना आराम किए ही ट्रेक को पार किया। बताया कि 31 अगस्त को गंगोत्री से रवाना होने वाला दल 10 सितंबर को जोशीमठ पहुंच गया था, जो आज श्रीनगर पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें