फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा-बनबसा मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित, भंडारी बाग आरओबी के निर्माण को 4.50 करोड़ जारी

Sat, 09 Jan 2021 09:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI file photo
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने खटीमा बनबसा सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है। मार्ग के फोर लेन बनने से पड़ोसी राज्य नेपाल से व्यापारिक और सांस्कृतिक रिश्तों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने मंत्रालय से खटीमा बनबसा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ को नेपाल से जोड़ने के लिए चार किमी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया था।

मार्ग के इस हिस्से के फोर लेन होने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर मंत्रालय की ओर से इस मार्ग को फोर लेन बनाने और राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सहमति दे दी गई। राज्य सरकार की ओर से तत्काल केंद्र सरकार को अनापत्ति भी प्रदान कर दी गई है। अनापत्ति आदेश सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से जारी किया गया।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के लिए 44.58 करोड़ रुपये पहले से ही मंजूर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने देहरादून के भंडारी बाग में आरओबी के निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 4.50 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। देहरादून के भंडारी बाग में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए 44.58 करोड़ रुपये मंजूर हैं।

यह आरओबी अगले दो साल में बनकर तैयार होगा। रेलवे विभाग से धनराशि आते ही यह राशि लागत में समायोजित हो जाएगी। इस आरओबी के निर्माण की जिम्मेदारी ईपीआईएल को दी गई है। इस आरओबी के बनने से जीएमएस रोड और सहारनपुर रोड जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आढ़त बाजार में भी लोगों को जाम से परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें