फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सचिवालय कूच करने जा रहे कनिष्ठ अभियंताओं को रोका, गुस्साएं प्रदर्शनकारी पानी की टंकी पर चढ़े

Fri, 31 Dec 2021 02:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अपनी मांगों के समर्थन में लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने शुक्रवार को सचिवालय कूच किया।
विज्ञापन
protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग में विभागीय संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस व संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। 

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए
अभियंताओं को गिरफ्तार कर ले जा रहे पुलिस वाहन के साथ पीडब्ल्यूडी कर्मी लेट गए। वहीं दो प्रदर्शनकारी पानी की टंकी पर चढ़ गए। जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी कनिष्ठ अभियंता संविदा कर्मचारी पानी की टंकी के नीचे खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। यह देख पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।

एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं कनिष्ठ अभियंता
अपनी मांगों के समर्थन में लोनिवि में संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने शुक्रवार को सचिवालय कूच किया। प्रांतीय अध्यक्ष सूरज डोभाल ने बताया कि लोनिवि में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता 16 नवंबर से एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया
20 दिसंबर को सचिवालय कूच के दौरान विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें 24 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में उनका मामला लाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उनके मामले में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। अपनी मांगों केे मनवाने के लिए अब प्रदेश में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने सचिवालय कूच किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें