विभाग जिन्होंने नहीं भेजी सूचना
कौशल विकास एवं सेवायोजन, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखडं प्राविधिक शिक्षा, महानिरीक्षक बिंधन, उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग, अर्थ एवं संख्या विभाग, यात्रा प्रशासन संगठन (ऋषिकेश को छोड़कर)।
विभागाध्यक्षों पर हो कार्रवाईः परिषद
उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरूण पांडेय ने शासन से मांग की कि जिन विभागों से सूचनाएं देने में हीलाहवाली की जा रही है, उनके विभागाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि लंबे समय से कर्मचारी 10,16 26 वर्ष पर पदोन्नत वेतनमान की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस मांग पर कतिपय विभागाध्यक्षों का रवैया उदासीन है।