ऐसे तो यहां के हो जाएंगे स्थायी निवासी
उत्तराखंड में अवैध चल रहे मदरसों में अन्य प्रदेशों से बच्चों को लाकर पढ़ाया जा रहा है। दान और चंदे के नाम पर चल रहे इन मदरसों में 25 से लेकर 141 तक बच्चे हैं। बताया गया कि कुछ समय बाद अन्य राज्यों से यहां आकर पढ़ने वाले ये बच्चे यहीं के स्थायी निवासी होने का दावा करने लगेंगे।
शासन ने अवैध रूप से चल रहे मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन स्तर से इसकी जांच चल रही है। सभी जिलों के डीएम जांच रिपोर्ट शासन को सौंपंगे।
-राजेंद्र कुमार, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण