फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: इंटर्न डॉक्टरों को मिलेंगे 17 हजार रुपये, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आदेश जारी

Thu, 26 Aug 2021 10:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर के इंटर्नशिप डॉक्टरों को सरकार की ओर से 7500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता था, जिसे बढ़ाने के लिए इंटर्न डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न एमबीबीएस और बीडीएस डॉक्टरों को अब प्रति माह 17 हजार रुपये वेतन मिलेगा। बुधवार को शासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप वेतन बढ़ाकर 17 हजार रुपये करने के आदेश जारी किए हैं। पूर्व में शासन ने 15120 रुपये प्रति माह वेतन का शासनादेश जारी किया था।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर के इंटर्नशिप डॉक्टरों को सरकार की ओर से 7500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता था, जिसे बढ़ाने के लिए इंटर्न डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटर्न डॉक्टरों का वेतन बढ़ा कर 17 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी।

लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 15120 रुपये वेतन देने का शासनादेश जारी किया था। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने संशोधित शासनादेश जारी किया। जिसमें 17 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड देने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि इस फैसले से 450 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें