तीन माह के लिए रद्द रहने वाली इन ट्रेनों के आरक्षण टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। इसके साथ ही यात्रियों को एसएमएस भेजकर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी भी दी जा रही है।
एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें
- अप व डाउन हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस
- अप व डाउन जम्मूतवी- योगनगरी एक्सप्रेस
- अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस
- अप व डाउन देहरादून-उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस
- अप व डाउन प्रयाग-योगनगरी एक्सप्रेस
कोहरे के दौरान ट्रेनों के संचालन में काफी समस्या आती है। कई ट्रेनें घंटों की देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंचती हैं। इसके चलते यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोहरे के कारण ट्रेनों को रद्द करने की सूची जारी की गई है।
- पीएस बघेल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक
दीपावली और छठ पर्वों पर यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। यात्रियों को आरक्षण कराने में दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। पहले चरण में देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक कोच लगाया गया है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने को लेकर रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे के आदेशों का इंतजार है। स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस में शनिवार से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
रेलवे बोर्ड और मंडल मुख्यालय की ओर से यदि उपासना, वाराणसी जनता समेत अन्य ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाने को लेकर आदेश जारी किए जाते हैं तो उन ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगा दिए जाएंगे। बता दें कि दीपावली और छठ जैसे पर्वों पर देहरादून से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर राप्त गंगा एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है।
ऐसे में यात्रियों को देहरादून के बजाय दिल्ली से ट्रेनों में आरक्षण करना पड़ रहा है। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।