क्रिप्टोगेमिक अर्थात छिपा हुआ प्रजनन। सरल भाषा में कहें तो बिना बीज वाले पादपों की प्रजातियां। इनमें कोई बीज, कोई फूल आदि नहीं होते हैं। जैसे शैवाल, लाइकेन, फर्न, कवक क्रिप्टोगैम के प्रसिद्ध समूह हैं। क्रिप्टोगैम को जीवित रहने के लिए नम परिस्थितियों की आवश्यकता होती है।
इस पार्क को बनाने का उद्देश्य क्रिप्टोगेमिक गार्डन पादपों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। सामान्य पर्यटकों के अलावा विशेषकर स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए यह पार्क ज्ञान का भंडार है। इसमें क्रिप्टोगेमिक गार्डन पादपों की 76 प्रजातियों को संरक्षित किया गया है।
- संजीव चतुर्वेदी, मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान