फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ऋषिकेश में पूर्व सैनिक ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली, हड़कंप

Thu, 25 Nov 2021 11:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गांव के चौकीदार कुंदन सिंह रावत करीब 9:15 बजे पर पुलिस को बृजेश कृषाली और कुसुम कृषाली के खून से लथपथ शवों के आंगन में पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के रखवाल ग्राम सभा के नौरतूवाला बागी गांव में एक पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मार दी। पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है। दिल दहलाने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम घटना स्थल की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह सेना से ऑर्नरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत बृजेश कृषाली उर्फ बृजी (58) और उनकी पत्नी कुसुम कृषाली (55) रखवाल गांव स्थित अपने घर के आंगन में थे। इस दौरान नौ बजे के आसपास एक के बाद तीन बार लगातार जोरदार धमाके हुए। इस दौरान बृजेश कृषाली की बहु घर के भीतर सफाई कर रही है। सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंढियाल ने बताया कि गांव के चौकीदार कुंदन सिंह रावत करीब 9:15 बजे पर पुलिस को बृजेश कृषाली और कुसुम कृषाली के खून से लथपथ शवों के आंगन में पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दंपती की मौत हो चुकी थी।

घटना स्थल में पुलिस को कारतूस के दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और खोखा दोनाली बंदूक बरामद की। कुसुम कृषाली के पेट और गले में गोली लगी थी। वहीं बृजेश कृषाली ने अपने माथे पर बंदूक सटाकर गोली मारी थी। दंपती की बहु घर के अंदर थी, उसने घटना को लेकर कोई भी जानकारी होने इंकार किया है। पूर्व सैनिक का एक बेटा नौसेना में है और दूसरा महाराष्ट्र की किसी निजी कंपनी में जॉब करता है। जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक करीब पांच माह से डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहा था। वे लंबे समय से गुमसुम रहता था। फिलहाल गृह क्लेश और आपसी विवाद जैसी बात सामने नहीं आ रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें