फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आप नेता कर्नल अजय कोठियाल के होर्डिंग पर असामाजिक तत्वों ने लिखा कुछ ऐसा कि मच गया हंगामा

Wed, 04 Aug 2021 01:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

हरिद्वार में आम आदमी पार्टी द्वारा कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले सीएम होने चाहिए? इससे संबंधित कई होर्डिंग लगवाएं गए हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार में लगा आप नेता कर्नल अजय कोठियाल का होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर राज्य में अभी से गहमा-गहमी शुरू हो गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने भी राज्य में गतिविधियां तेज कर दीं हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए आप नेता कर्नल अजय कोठियाल के होर्डिंग लगाए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य के अन्य शहरों में भी लगवाए गए हैं ऐसे होर्डिंग
हरिद्वार में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा 'कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले सीएम होने चाहिए?' इससे संबंधित कई होर्डिंग लगवाए गए हैं। यहीं नहीं ऐसे होर्डिंग राज्य के अन्य शहरों में भी लगवाए गए हैं।

हुआ यूं कि हरिद्वार में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक होर्डिंग पर 'कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले सीएम होने चाहिए?' के आगे 'नहीं' लिख दिया। जिसे लेकर हंगामा मच गया। इस बात से उत्तराखंड आम आदमी पार्टी में खासा रोष फैल गया।
विज्ञापन


रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिए थे संकेत
बता दें कि कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड में आप का मुख्यमंत्री चेहरा हो सकते हैं। 22 जुलाई को रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसके संकेत दिए थे। तब मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह से नाकाम रही है। यहां तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले गए, लेकिन लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे।

मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने पर सुझाव भी मांगा था
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की जनता से कर्नल अजय कोठियाल को आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने पर सुझाव भी मांगा था। सिसोदिया ने कहा था कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन हो- भ्रष्ट नेता या देशभक्त फौजी। इस दौरान ही सिसोदिया ने कहा था कि क्या कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होने चाहिए?
विज्ञापन


इसके बाद राज्य भर में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा 'कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले सीएम होने चाहिए?' से संबंधित होर्डिंग लगवाए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें