कोटद्वार से करीब 30 किमी दूर काॅर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट टाइगर सफारी का निर्माण कार्य चल रहा है। टाइगर सफारी के निर्माण के लिए अनुमति (163) से अधिक संख्या में पेड़ काटे जाने, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग के पाखरों वन विश्राम गृह और कालागढ़ वन विश्राम गृह के बीच अवैध निर्माण, पाखरों से कालागढ़ के बीच सड़क पर कर्ल्वट बनाने और जलाशय का निर्माण आदि की शिकायतें हैं।
वन विभाग को 10 नवंबर को दाखिल करना है हाईकोर्ट में जवाब
इस मामले में वन विभाग को 10 नवंबर तक नैनीताल हाईकोर्ट में भी जवाब दाखिल करना है। उधर, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की फटकार के बाद काॅर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन हरकत में आने के बाद शनिवार को कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग (केटीआर) के मोरघट्टी वन विश्राम गृह परिसर में निर्माणाधीन चार आवासीय भवन ध्वस्त कर दिया था।