फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर हिल स्टेशन औली में पांच जनवरी तक होटल फुल 

Sun, 19 Dec 2021 06:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

औली में इन दिनों पर्यटक अच्छी तादात में पहुंच रहे हैं। रविवार को वीकेंड होने के चलते यहां काफी संख्या में पर्यटक आए। पर्यटक रोपवे और चियर लिफ्ट का भी आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
औली में अधिकांश होटल और लॉज में बुकिंग फुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर औली में अधिकांश होटल और लॉज में बुकिंग फुल हो गई है। 22 दिसंबर से लेकर जनवरी के प्रथम सप्ताह तक के लिए पर्यटकों ने होटल बुक कर लिए हैं।

विज्ञापन


पर्यटकों के आने का सिलसिला बढ़ा
औली में इन दिनों पर्यटक अच्छी तादात में पहुंच रहे हैं। रविवार को वीकेंड होने के चलते यहां काफी संख्या में पर्यटक आए। पर्यटक रोपवे और चियर लिफ्ट का भी आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों की अच्छी तादात को देखकर होटल कारोबारियों के साथ ही अन्य व्यवसायियों के चहरे खिले रहे।

ओमिक्रॉन का डर: रिस्क नहीं लेना चाहते, इसलिए टाल दिए न्यू ईयर पर बाहर जाने के प्लान
विज्ञापन


औली के होटल कारोबारी अजय भट्ट ने बताया कि पिछले दिनों औली में हुई बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों के आने का सिलसिला बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर पर्यटकों में काफी उत्साह है। 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक की अधिकांश होटलों में ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है।

उत्तराखंड: क्रिसमस और नए साल के लिए वादियां तैयार, नैनीताल में 80 तो मसूरी में 60 फीसदी तक एडवांस बुकिंग

जबकि गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में भी एक जनवरी तक की बुकिंग पूरी हो चुकी है। जबकि नई बुकिंग के लिए होटलों में लगातार फोन से जानकारी ली जा रही है। नए साल और क्रिसमस को लेकर स्थानीय पर्यटन कारोबारियों में काफी उत्साह बना हुआ है। वहीं वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी यहां काफी तादात में पर्यटक आ रहे हैं। 
विज्ञापन


माइनस चार डिग्री जा रहा तापमान, पेड़ों पर ही जम रहा पाला
कड़ाके की ठंड के चलते औली में बहने वाले गदेरे पूरी तरह से जम गए हैं। शनिवार को यहां तापमान काफी चीने पहुंच गया। रात को तापमान माइनस चार डिग्री तक पहुंच गया। जिससे रात को गिरने वाला पाला पेड़ों पर ही जम गया। पेड़ों पर जमा पाला ऐसा लग रहा है जैसे पेड़ पर बर्फ के फल लगे हों।

स्थानीय निवासी विजयंत रावत ने बताया कि तापमान हर दिन नीचे गिरता जा रहा है। सड़कों पर भी पाला जमने से पर्यटकों को यहां पहुंचने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को पाला हटाने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें