केंद्र ने तीन छात्रावासों को उच्चीकृत की दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत राज्य के तीन छात्रावासों नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला देहरादून, पीठसैंण पौड़ी और गदरपुर ऊधमसिंह नगर को उच्चीकृत करने की मंजूरी दी है।
अब बीईओ को मिलेगा दायित्व
समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास के लिए प्रबंधन एवं क्रय समिति में उप शिक्षा अधिकारी को दिया गया दायित्व अब खंड शिक्षा अधिकारी को दिया जाएगा। बैठक में इसका अनुमोदन किया गया।
आउटसोर्स से रखे जाएंगे कर्मचारी
समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि समग्र शिक्षा के तहत वर्तमान एवं भविष्य में खाली होने वाले पदों को आउटसोर्स एजेंसी से भरा जाएगा। बैठक में आउटसोर्स एजेंसी का चयन निविदा के माध्यम से करने का अनुमोदन किया गया।