फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 22 हजार उपनल कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव 

Sat, 11 Sep 2021 08:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार की ओर से उपनल कर्मचारियों के मसले पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की उप समिति का गठन किया गया है। इस समिति में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों को रुका मानदेय भी मिलेगा। इसके लिए सरकार 15 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाएगी। 

विज्ञापन


दो से ढाई हजार रुपये प्रति माह का लाभ मिल सकता है
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार मानदेय में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। इससे उपनलकर्मियों को दो से ढाई हजार रुपये प्रति माह का लाभ मिल सकता है। 

प्रदेश सरकार की ओर से उपनल कर्मचारियों के मसले पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की उप समिति का गठन किया गया है। इस समिति में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


कैबिनेट में लगेगी उपसमिति की रिपोर्ट पर मुहर
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक मंत्रिमंडलीय उप समिति 15 सितंबर की कैबिनेट की बैठक में अपनी रिपोर्ट रखेगी। उस दिन रिपोर्ट में मुहर लगेगी। जोशी के अनुसार, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ना तय है। कैबिनेट में इस संबंध में प्रस्ताव से 22 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें