फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ऋषिकेश के होटल में ही जमे हिमाचल के बागी विधायक, बाहर लगा सख्त पहरा, पुलिस भी तैनात

Sun, 10 Mar 2024 10:24 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Uttarakhand News: शुक्रवार को हिमाचल कांग्रेस के बागी छह और तीन निर्दलीय विधायकों के साथ ही भाजपा के दो विधायक दोपहर तीन बजे करीब चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से सड़क मार्ग से होते हुए सभी ऋषिकेश से करीब 33 किमी दूर सिंगटाली के एक होटल में पहुंचे।
विज्ञापन
इसी होटल में रुके कांग्रेस के बागी विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के 11 विधायक शनिवार को दूसरे दिन भी होटल के भीतर ही जमे रहे। इस दौरान होटल के आसपास सख्त पहरा रहा। होटल में कोई मीडियाकर्मी न पहुंचे, इसके लिए गेट पर सुरक्षाकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। सुरक्षाकर्मियों को एक सूची दी गई थी, जिसमें होटल में आने वाले व्यक्तियों के नाम और वाहनों के नंबर थे। गेट पर नाम जांचने और आईडी देखने के बाद ही होटल में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। वहीं, होटल के गेट पर पुलिस का वाहन भी खड़ा था। होटल के मुख्य गेट पर दिनभर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन


Uttarakhand: खंडूड़ी के जाने से बदले टिकट की दावेदारी के समीकरण, कांग्रेस इस दिन कर सकती है प्रत्याशी घोषित

शुक्रवार को विधायकों के सिंगटाली पहुंचने का कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। शनिवार को भी सभी विधायक होटल में ही जमे रहे। कुछ मीडियाकर्मियों ने होटल में जाने का प्रयास किया, तो उन्हें बाहर रोक दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विधायकों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवान होटल में मौजूद हैं। सभी विधायकों को होटल से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। विधायक सिर्फ परिजनों से ही फोन पर बात कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उत्तराखंड भाजपा के किसी बड़े नेता की मुलाकात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

ये विधायक हैं यहां
कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा व निर्दलीय केएल ठाकुर, होशियार सिंह, आशीष शर्मा होटल में मौजूद हैं। इनके साथ भाजपा के बिक्रम ठाुकर व त्रिलोक जम्वाल भी हैं। बिक्रम पूर्व में भाजपा सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें