पूर्व सीएम हरीश रावत सोमवार को पूर्व सीएम और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी कैप्टन श्रेयशी निशंक और एक अन्य विवाह समारोह में अलग-अलग शामिल हुए। एक दिन बाद उन्होंने एक साथ एक ही पोस्ट में दोनों परिवारों को शादी की शुभकामनाएं दी, जिससे बवाल हो गया।
उत्तराखंड पूर्व सीएम हरीश रावत की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई। मामला समझ में आने पर तुरंत उसमें सुधार भी कर दिया गया। दरअसल, पूर्व सीएम हरीश रावत सोमवार को पूर्व सीएम और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी कैप्टन श्रेयशी निशंक और एक अन्य विवाह समारोह में अलग-अलग शामिल हुए।
विज्ञापन
एक दिन बाद उन्होंने एक साथ एक ही पोस्ट में दोनों परिवारों को शादी की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए लिखा कि वह पूर्व सीएम निशंक की पुत्री और मोहम्मद नौशाद के पुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। वर-वधू को आशीर्वाद और निशंक जी और नौशाद जी को हार्दिक शुभकामनाएं।
उनकी यह सार्वजनिक पोस्ट वायरल होने लगी। कुछ भाजपा नेताओं ने तो हरीश पर स्तरहीन राजनीति करने तक का आरोप लगा दिया। इसके कुछ समय बाद ही हरीश रावत ने इस पोस्ट को हटाते हुए दोनों परिवारों को अलग-अलग शुभकामनाएं देते हुए सचित्र पोस्ट जारी की।