फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश अग्रवाल के कांग्रेस छोड़ने पर बोले हरीश रावत: कुछ तो मजबूरियां रही होंगी...यूं ही कोई बेवफा नहीं होता

Sun, 07 Apr 2024 11:52 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: हरीश रावत ने कहा कि कारण तलाशने होंगे कि सात बार विधायक का टिकट पाने, मेयर का टिकट पाने और मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद पाने वाले ने पार्टी क्यों छोड़ी।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता...पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने यह बात उनकी सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश अग्रवाल के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया में कही।

विज्ञापन


उनका कहना है कि कारण तलाशने होंगे कि सात बार विधायक का टिकट पाने, मेयर का टिकट पाने और मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद पाने वाले ने पार्टी क्यों छोड़ी। जिसका अपने क्षेत्र में पूरा आधिपत्य रहा, मजबूत स्थिति में रहे हों, ऐसे लोगों को पीछे नहीं हटना चाहिए और भाजपा में तो कतई नहीं जाना चाहिए।

Uttarakhand Politics: दिनेश अग्रवाल कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित, कल ही छोड़ी थी पार्टी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रावत अब हर दिन एक घंटा करेंगे पदयात्रा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रत्याशी और बेटे वीरेंद्र रावत के समर्थन में अब हर दिन एक घंटे पदयात्रा करेंगे। उन्होंने बताया पार्टी के घोषणापत्र, गारंटी और प्रत्याशी की ओर से पेश 72 सूत्री एजेंडे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने ऋषिकेश-हरिद्वार से कर दी है।

रावत रविवार को डोईवाला में एक घंटा पदयात्रा करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड की लोकसभा सीटों में प्रचार के लिए जरूर आएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें