फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उर्मिला के फेसबुक से देहरादून एसएसपी के नाम जारी हुआ हस्त लिखित पत्र, की सुरक्षा की मांग

Sat, 03 Jan 2026 12:04 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अंकिता हत्याकांड मामले में ऑडियो वीडियो वायरल होने के बाद से अभिनेत्री उर्मिला सनावर चर्चा में हैं। बीते तीन दिनों से वह सोशल मीडिया से गायब थीं। शुक्रवार को उनके सोशल मीडिया एकाउंट से एसएसपी देहरादून के नाम एक हस्त लिखित पत्र जारी हुआ।
विज्ञापन
उर्मिला सनावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों से लापता बताई जा रहीं पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए देहरादून के एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात उर्मिला के फेसबुक एकाउंट से एसएसपी देहरादून के नाम एक हस्त लिखित पत्र जारी हुआ। उसमें लिखा है कि मेरे पति सुरेश राठौर की और मेरी कुछ रिकॉर्डिंग में राठौर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित कुछ खुलासे किए हैं, जिनमें कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

Haridwar: ऑडियो और ब्लैकमेलिंग का मामला, उर्मिला सनावर के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से लिया गैर जमानती वारंट
विज्ञापन
विज्ञापन


जब से इसका खुलासा किया गया है तब से मेरी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस भी मेरे ऊपर एसआईटी बिठाकर निराधार मुझे परेशान कर रही है, जबकि मैं पुलिस का पूरा सहयोग करने को तैयार हूं। इसलिए मुझे पुलिस प्रशासन से अपने लिए सुरक्षा चाहिए और जो अपराधी हैं उनकी उच्च स्तर पर जांच हो। उन्होंने लिखा अगर मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार उत्तराखंड पुलिस, सुरेश राठौर और जिन नेताओं के नाम ऑडियो में सामने आए हैं वो होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें