अमर उजाला-ग्राफिक एरा की ओर से 8वां ज्योतिष महाकुंभ 24 और 25 जनवरी 2026 को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में होगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
ज्योतिष महाकुंभ में देशभर के विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ, विद्वान ज्योतिषी शामिल होंगे। दोनों दिन महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श का मौका मिलेगा। महाकुंभ में देश और प्रदेश के नामी ज्यातिषाचार्य, अंक व वास्तु शास्त्री, हस्तरेखा विशेषज्ञ, टैरो कार्ड रीडर, हैंडराइटिंग एक्सपर्ट आ रहे हैं, जिनसे आप अपनी कुंडली दिखा सकेंगे।
साथ ही हस्तरेखा या टैरोकार्ड से भी भविष्यफल जान सकेंगे। यही नहीं चावल के दानों से भी आप भविष्य के संकेत जान सकेंगे। इसके अलावा ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिषियों के बीच अलग-अलग विषयों पर मंथन होगा। इसमें भविष्य की कई रोचक व रहस्यमयी घटनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि नए साल में ज्योतिषीय दृष्टि से क्या बदलाव होंगे।
ऐसे कराएं पंजीकरण
8वें ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। आप भी क्यू आर कोड को स्कैन करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं और सबमिट कर दें। इससे आपका पंजीकरण हो जाएगा।