फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शून्य सत्र में भी कर दिए गेस्ट टीचरों के तबादले, अल्मोड़ा से दून भेजी गई शिक्षिका

Mon, 02 Aug 2021 11:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में शून्य तबादला सत्र घोषित किए जाने के बाद से राजकीय शिक्षक संघ लगातार शिक्षकों के तबादलों की मांग करता आ रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने कोविड की वजह से यह सत्र शून्य तबादला सत्र घोषित किया हुआ है। मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया था, इसके बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से दो गेस्ट टीचरों के पारस्परिक तबादले किए गए हैं। अल्मोड़ा में कार्यरत शिक्षिका का देहरादून तबादला किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में शून्य तबादला सत्र घोषित किए जाने के बाद से राजकीय शिक्षक संघ लगातार शिक्षकों के तबादलों की मांग करता आ रहा है। संगठन की ओर से इस मसले पर कई बार शासन एवं विभागीय मंत्री को अवगत कराया जा चुका है। संगठन का कहना है कि सरकार की ओर से तबादलों के लिए जो एक्ट बनाया गया है उसका पालन करते हुए शिक्षकों के तबादले किए जाएं।

विभाग में कोविड की वजह से यदि अनिवार्य तबादले नहीं किए जा सकते तो धारा 27 के तहत गंभीर बीमार शिक्षकों के तबादले किए जाएं। इसके बावजूद नियमित शिक्षकों के तबादले नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि विभाग की ओर से नियमों को ताक पर रखकर गेस्ट टीचरों के तबादले कर दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक गेस्ट टीचरों को व्यवस्था पर रखा गया है। इनके एक से दूसरे स्कूल में तबादले नहीं किए जा सकते। इसके बावजूद विभाग में नियमों की अनदेखी की जा रही है। 

इन शिक्षिकाओं का किया तबादला 
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एसपी खाली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज जमोली अल्मोड़ा की जीव विज्ञान की शिक्षिका अनुराधा का तबादला अल्मोड़ा से राजकीय इंटर कॉलेज केराड देहरादून किया गया है, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज केराड देहरादून में कार्यरत शिक्षिका इंदु का तबादला राजकीय इंटर कॉलेज जमोली अल्मोड़ा किया गया है।

तबादला आदेश में कहा गया है कि अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा पौड़ी और अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुुमाऊं मंडल की सिफारिश पर दोनों शिक्षिकाओं के पारस्परिक तबादले किए गए हैं। 
विज्ञापन


जिन शिक्षिकाओं के तबादलों की बात की जा रही है। शासन के आदेश पर उन शिक्षिकाओं का पारस्परिक तबादला किया है।
- एसपी खाली, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें