फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आज से पर्यटकों के लिए खुले राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर और चीला रेंज के गेट

Fri, 01 Oct 2021 10:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ऐसा पहली बार है जब टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए डेढ़ महीने पहले खोला गया है। अभी तक हर साल 15 नवंबर से रिजर्व खोला जाता रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खुल गया है। पहले चरण में रिजर्व के मोतीचूर और चीला रेंज के गेट ही खोले गए हैं। अगले चरण में 15 नवंबर से मोहंड, रानीपुर और आशारोड़ी गेट पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे।  

विज्ञापन


ऐसा पहली बार है जब टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए डेढ़ महीने पहले खोला गया है। अभी तक हर साल 15 नवंबर से रिजर्व खोला जाता रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि बारिश के चलते राजाजी पार्क की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिनकी मरम्मत कराई जा रही है।

तैयारियों के बाबत टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ ही बैठक ली। बाद में मोतीचूर और चीला रेंज पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने टाइगर रिजर्व अधिकरियों, कर्मचारियों को पर्यटकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने, कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने आदि की हिदायत दी है। पहले चरण में टाइगर रिजर्व के दो गेट मोतीचूर व चीला ही पर्यटकों के खोले गए हैं। जबकि बाकी गेट बाद में खोले जाएंगे। 

...तो टूटी-फूटी सड़कों पर सफारी करेंगे पर्यटक 
राजाजी टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए बेशक खोल दिया गया है, लेकिन टाइगर रिजर्व प्रशासन की तैयारियां आधी अधूरी ही हैं। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं हो पायी है। ऐसे में पर्यटक सफारी गाड़ियों में हिचकोले खाने को मजबूर होंगे। हालांकि टाइगर रिजर्व प्रशासन का दावा है कि कुछ क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करा ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें